#testingआज अचानक वाइब्रेट करने लगे आपका फोन, तो घबराएं नहीं, ये है इसकी वजह

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

आज अगर आपका मोबाइल फोन अचानक वाइब्रेट करने लगे तो डरने की जरूरत नहीं है। ये आपदा के दौरान लोगों को सुरक्षित करने के लिए भेजे जाने वाले अलर्ट का टेस्टिंग मैसेज है।

ADVERTISEMENTS

अचानक वाइब्रेट करने लगे आपका फोन तो घबराएं नहीं
आज प्रदेशभर में आपका फोन अचानक से वाइब्रेट करने लगे तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। ये आपदा के दौरान आने वाला अलर्ट है। जिसकी टेस्टिंग चल रही है। वाइब्रेट होने के थोड़े देर बाद ही आपके फोन में एक अलर्ट भी आएगा।

सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया जाना है परीक्षण
आपको बता दें कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की मदद से दूरसंचार विभाग की ओर से आपदाओं के दौरान आपातकालीन संचार को बढ़ाने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का परीक्षण किया जाना है। जिसके चलते आपका फोन वाइब्रेट करेगा।

BSNL, Airtel, Jio और VI के साथ की जा रही टेस्टिंग
आपको बता दें कि विभाग द्वारा बीएसएनएल, एयरटेल, जियो और वीआई के साथ मिलकर ये तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस टेस्टिंग की अवधि के दौरान लोगों को उनके मोबाइल फोन पर कृत्रिम आपातकालीन अलर्ट मिलेगा। ऐसे में ापको घबराने की जरूरत नहीं है।

ADVERTISEMENTS