#t20 cricket बधाई -द्वाराहाट की बेटी एवं पुलिस कर्मी प्रीती का टी-20 टीम में हुआ सलेक्शन

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

काशीपुर/ द्वाराहाट एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड T20 कप टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा हो गई है उसमें उत्तराखंड पुलिस के लिए योगदान दे रही पुलिसकर्मी प्रीति भंडारी का टीम में सलेक्शन हुआ है वह टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में चुनी गई है.

उनके उत्तराखंड T20 टूर्नामेंट के लिए चुने जाने पर द्वाराहाट समेत पूरे अल्मोड़ा जिले में खुशी की लहर है अल्मोड़ा जिले की एकता बिष्ट T20 कप टूर्नामेंट में उत्तराखंड क्रिकेट टीम की कप्तानी कर रही है. एक ही कोच से प्रशिक्षण लेने के बाद प्रीति और एकता एक साथ ही काशीपुर में क्रिकेट का अभ्यास कर रही है प्रीति इंजीनियर काशीपुर में उत्तराखंड पुलिस के लिए सेवा दे रही है.

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ( cricket association of uttarakhand) ने टी-20 टूर्नामेंट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है।

टीम की कमान एकता बिष्ट को दी गई है जो भारतीय क्रिकेट टीम को कई यादगार जीत दिला चुकी हैं। एकता के चयन को लेकर उत्तराखंड में क्रिकेट फैंस खासा खुश हैं और लंबे वक्त से इसका इंतजार कर रहे हैं। एकता की टीम में उत्तराखंड पुलिस में अपनी सेवा दे रही प्रीति भंडारी ( preeti bhandari) भी शामिल हैं जो उनके साथ काशीपुर में ही अभ्यास करती हैं।

उत्तराखंड टीम इन दिनों काशीपुर में कैंप में भाग ले रही है और 13 अक्टूबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी।प्रीती भंडारी ( preeti bhandari uttarakhand police) अल्मोड़ा के ही भंडर गांव बग्वालीखपोखर की रहने वाली हैं और इससे पहले घरेलू क्रिकेट में उत्तराखंड महिला टीम की कमान भी संभाल चुकी हैं।

एकता की तरह प्रीति भी क्रिकेट प्रशिक्षक लियाकत अली खान से ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं हैं। बता दें कि उत्तराखंड क्रिकेट की सेवा करने के साथ ही प्रीति काशीपुर में ही उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत हैं। प्रीति एक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल हुई है।

ADVERTISEMENTS