अंधविश्वास ने ली मासूम की जान! पहले बच्चे का किया अपहरण, फिर खाने में सल्फास मिलाकर दी दर्दनाक मौत.. खौफनाक वारदात

ख़बर शेयर करें

superstition claimed the life of an innocent child first the child was kidnapp
PM मोदी-राहुल गांधी और अमित शाह से मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे…

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले में अंधविश्वास की वजह से एक मासूम बच्चे की जान चली गई। यह दर्दनाक घटना बारडीहा थाना क्षेत्र की है, जहां तीन साल के बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने वार्ड पार्षद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद…

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले में अंधविश्वास की वजह से एक मासूम बच्चे की जान चली गई। यह दर्दनाक घटना बारडीहा थाना क्षेत्र की है, जहां तीन साल के बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने वार्ड पार्षद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को शक था कि बच्चे के पिता ने उसकी मां पर तंत्र-मंत्र किया था, जिसके कारण उसकी मौत हुई। आरोपी की मां की कुछ साल पहले लंबी बीमारी से मृत्यु हो गई थी। इसी शक और बदले की भावना में उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले बच्चे का अपहरण किया। इसके बाद उसके खाने में सल्फास मिलाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए आरोपी ने पहले शव को अपने घर में छिपाकर रखा और रात होने पर उसे खेत में फेंक दिया, ताकि किसी को उस पर शक न हो।

ऐसे खुला राज

घटना के बाद ग्रामीणों की मांग पर डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। खोजी कुत्ता सीधे आरोपी के घर पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत एक आरोपी को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के घर से सल्फास की बची हुई गोलियां भी बरामद की हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी अंधविश्वास और बदले की भावना में अंधा हो चुका था। फिलहाल तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।