सुमित ने हल्द्वानी के विकास के नाम पर प्रकाश के लिए मांगे वोट

ख़बर शेयर करें

कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के भाजपा प्रत्याशी पर लगाया नकारा होने का आरोप

Ad
Ad

हल्द्वानी skt. कॉम

धीरे-धीरे कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी का प्रचार तेजी पकड़ने लगा है हल्द्वानी और कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चंबल पुल, में कार्यालय का उद्घाटन के बाद राजपुरा, मानपुर पश्चिम और नारायण नगर में कांग्रेस के नुक्कड़ सभाओं का भी आयोजन किया गया इस अवसर पर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि वह विकास की बात करने के बजे जाति धर्म के नाम पर लोगों को उकसाने का काम करती है जबकि कांग्रेस सबके विकास तथा सबके साथ की बात करती है ।

हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदेश ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में डॉक्टर इंदिरा हृदयेश ने हल्द्वानी का समग्र विकास किया तथा उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को देखते हुए जनता को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करना चाहिए उन्होंने कहा कि इंदिरा है देश द्वारा किए गए कार्यों भाजपा ने रोकने का कार्य किया है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य बीजेपी 10 साल में भी पूरा नहीं कर पा रही है इसलिए विकास कार्यों को देते हुए कांग्रेस को केंद्र की सत्ता में भी लाना बहुत जरूरी है

कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के 9वें दिन के प्रचार का केंद्र रहा हलद्वानी क्षेत्र। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने आज प्रातः कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी स्थित आवास पर चुनाव संचालन समिति की अलग अलग बैठकों के उपरांत चंबल पुल (लालडांठ रोड) पर चुनावी कार्यालय का शुभारंभ करने के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओ संग संवाद कर उनमे जोश का संचार किया और कांग्रेस के घोषणा-पत्र को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया।


इसके उपरांत राजपुरा क्षेत्र में सभा के माध्यम से स्थानीय लोगो से चुनावी चर्चा कर कांग्रेस की जनकल्याणकारी न्याय योजनाओं की जानकारी साझा की।
शाम के समय मानपुर पश्चिम, रामपुर रोड और नारायण नगर कुसुमखेड़ा में जनसभा और नुक्कड़ सभा के माध्यम से जनसंपर्क अभियान चलाया।


कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने भाजपा प्रत्याशी के एक वीडियो का हवाला देते हुवे कहा कि भाजपा प्रत्याशी हार के डर से भयभीत है और जनता से माफी मांगते हुवे मोदी जी के नाम पर वोट देने की अपील कर रहे है।
प्रकाश जोशी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ने अगर विकास कार्य किये हैं, तो वह उन विकास कार्यो के नाम पर जनता से वोट मांगे… ना कि माफी।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने चंबल पुल पर हुए कार्यक्रम में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने दमुवादूँगा के लोगों के मालिकाना हक पर चोट मारी है पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ इंदिरा हृदेश में कांग्रेस की सरकार के समय यहां के लोगों को फ्री होल्ड के साथ मालिकाना हक देने का कार्य किया लेकिन भाजपा उसे पर रोड़ेअटकाती आ रही है जिसका मुकदमा अभी न्यायालय में चल रहा है इसलिए लोगों को समझना चाहिए कि उनके साथ कौन खड़ा रहा और कौन उनके लिए लड़ाई लड़ रहा है कांग्रेस ने हमेशा लोगों को बसाने का काम किया है जबकि भाजपा ने उन्हें धर्म जाति के नाम पर लड़ने और उजाड़ने का काम किया है।।


हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि हल्द्वानी की जनता कांग्रेस के साथ है और कांग्रेस प्रत्याशी को अपना पूर्ण सहयोग और आशीर्वाद दे रही है। भाजपा प्रत्याशी अपने 5 वर्ष के कार्यकाल से आश्वस्त नही है इसलिए लोगो से नज़रे चुरा रहे है और धरातल पर कही नज़र नही आ रहे हैं।
जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि नैनीताल जिले में पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ सम्पूर्ण भाभर क्षेत्र में कांग्रेस की लहर देखने को मिल रही है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को सभी उम्र के मतदाताओं का साथ और आशीर्वाद मिल रहा है।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी प्रयाग दत्त भट्ट, दीपक बलुटिया, ललित जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, मोहन बिष्ट, पार्षद प्रतिनिधि मुकुल बलुटिया, महेशानंद, लक्ष्मीकांत, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, शोभा बिष्ट, कमला सनवाल, डॉ गणेश उपाध्याय, एनबी गुणवंत, हेमन्त बगड़वाल, संजय किरौला, पार्षद राधा आर्य, प्रदेश सचिव डॉ मयंक भट्ट, गोविंद बगड़वाल, डॉ केदार पडलिया, ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन नेगी, पूर्व प्रधान भागीरथी बिष्ट, राधा चौधरी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लाल सिंह पवार, मन्नू गोस्वामी, छात्र नेता संजय जोशी, हेमंत साहू, मीमांशा आर्य, गीता बहुगुणा, सविता गुरुरानी, सीमा भटनागर, अल्का आर्य, जूही चुफाल, वरुण भाकुनी, राजेन्द्र बिष्ट, पूर्व प्रधान विजय कुमार, विनोद कुमार, वीर सिंह बिष्ट, खीमानंद पांडेय, हरीश लाल, जगदीश भारती, कृष्ण राम, मंजू पांडेय, आरती पपौला, मंजू दानू, मंजू तिवारी समेत दर्जनों कांग्रेसियों ने प्रचार में योगदान दिया।