लालकुआं होटल में मिली महिला की लाश पर एसएसपी ने किया खुलासा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं। यहां पर होटल के कमरे में महिला की संदिग्ध अवस्था में शव मिलने वाले मामले में पुलिस के द्वारा हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है जिसमें मृतक हेमा देवी के पति ओमप्रकाश के द्वारा तहरीर दी गई बता दे कि तहरीर अल्मोड़ा निवासी पान सिंह के खिलाफ की गई है जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया है वहीं एसएसपी प्रीति प्रदर्शनी के द्वारा बताया गया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद अब पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है और उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का ही प्रतीत हो रहा है।

इस प्रकरण में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उधर एसएसपी ने एक नया खुलासा भी मीडिया के सामने किया है। उन्होंने बताया कि पान सिंह और हेमा देवी दो दिनों से होटल में ठहरे हुए थे। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई की शाम को वे होटल में आ गए थे। उन्होंने बताया कि मृतका का शव जब पुलिस ने देखा तो उसकी जीभ बाहर निकली हुई थी। उधर महिला के पति ओमप्रकाश ने कहा था कि हेमा 16 की सुबह हरेला अपने मायके में मनाने के लिए निकली थी। इसका मतलब हुआ कि हरेला के बाद हेमा अपने मायके से पति के घर जाने के लिए कह कर निकली लेकिन घर नहीं पहुंची और होटल में पान सिंह नामक व्यक्ति के साथ ठहर गई।

ADVERTISEMENTS