स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को मिला अपना पहला कुलपति, इस अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
नेशनल गेम्स की तैयारियों को लेकर खेल मंत्री ने की समीक्षा, जीओ जारी न होने पर जताई नाराजगी

उत्तराखंड में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार ने विश्वविद्यालय के पहले कुलपति (Uttarakhand sports university first vice Chancellor) और कुल सचिव की नियुक्ति कर दी है।

ADVERTISEMENTS

अमित सिन्हा बने कुलपति स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति

शासन की ओर से जारी किए आदेश के अनुसार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पहले कुलपति विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा को बनाया गया है। बता दें ये नियुक्ति अस्थायी है। जब तक स्थायी कुलपति की नियुक्ति नहीं हो जाती तब तक अमित सिन्हा कुलपति की जिम्मेदारी निभाएंगे।

स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को मिला अपना पहला कुलपति, इस अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी
अमित सिन्हा बने कुलपति स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति

आशीष चौहान को बनाया स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का कुलसचिव

वहीं आशीष चौहान को खेल निदेशक के रूप में विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा खेल निदेशालय के वित्त अधिकारी वीएन पांडे को विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक का कार्यभार सौंपा गया है। शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह अस्थाई नियुक्तियां स्थाई पदाधिकारियों के नियुक्त होने तक या अधिकतम 1 साल तक के लिए की गई है।

विश्वविद्यालय की गतिविधियों को संचालित करेंगे तीनों अफसर

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए तमाम प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए इन पदों पर नियुक्तियां की गई है। मंत्री ने कहा कि तीनों पदाधिकारी शुरुआत में विश्वविद्यालय की गतिविधियों को संचालित करेंगे। मंत्री ने बताया कि आगामी 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर विश्वविद्यालय के शिलान्यास की तैयारियां की जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS