किसी का 28 तो कई का आठ हजार आया बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने बढ़ाई उपभोक्ताओं की टेंशन
बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर लगने के बाद अत्यधिक बिलों का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं के बिल कई गुना बढ़ गए हैं, जिससे वे ह …और पढ़ें
बिजली उपभोक्ताओं का अत्यधिक बिल आने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिल की राशि कई गुना बढ़ गई है।
भदैंया के कन्हैया लाल के घरेलू कनेक्शन का बिल नवंबर में 2,572 रुपया बकाया था। मार्च में जब फरवरी महीने तक का बिल आया, तो बकाया राशि बढ़कर 33,000 रुपये हो गई, जिससे वे हैरान हैं।
कन्हैया लाल अब इस समस्या के समाधान के लिए उपकेंद्र और अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। वह बताते है कि तीन महीने से बिजली बिल लेकर परेशान हूं। बेलासदा में भी स्मार्ट मीटर से जुड़ी ऐसी ही शिकायतें सामने आ रही हैं।
ग्रामीण विजय कुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उनके घर का बिल हर महीने छह से नौ हजार रुपये आ रहा है। बेलासदा गांव के राम नारायण, दिलीप कुमार और सूर्यभान सहित कई अन्य ग्रामीण भी स्मार्ट मीटर से परेशान हैं।
उनका भी यही कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिल की राशि में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। भदैंया उपकेंद्र के अवर अभियंता नीरज सिंह ने बताया कि उपभोक्ता मीटर की पांच मिनट की वीडियो, कनेक्शन स्लिप और मीटर नंबर लेकर आएं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन