कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने से छह लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
ADVERTISEMENTS

व्रत के दौरान कुट्टू का आटा खाना दो परिवारों के छह लोगों पर भारी पड़ गया। आटा खाने के बाद सभी की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दे कि यह मामला रुद्रपुर का बताया जा रहा है
जानकारी के अनुसार, रस्तोगी परिवार की रेखा (37) पत्नी रामप्रकाश रस्तोगी, वर्षा रस्तोगी (16) व सोनम रस्तोगी (20) की हालत कुट्टू का आटा खाने के बाद खराब हो गई। वहीं, सुभाष कालोनी निवासी कमलेश पत्नी स्वर्गीय जगदीश राठौर, उनके पुत्र सौरभ राठौर व शारदा की भी तबीयत बिगड़ गई
परिजनों के मुताबिक सभी ने व्रत के दौरान कुट्टू के आटे से बने खाद्य पदार्थ का सेवन किया था। इसके बाद उन्हें उल्टी, चक्कर व पेट दर्द की शिकायत होने लगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



बिग न्यूज़ – डीएम से फोन पर हुई वार्ता को बिना सहमति के रिकॉर्ड कर ऑडियो प्रसारित करने पर न्यूज़ पोर्टल को नोटिस