Shani Nakshatra Parivartan: सावन में बदलेगी शनि की चाल, 6 राशियों के मालामाल होने के हैं योग!

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Shani Nakshatra Parivartan: सावन के महीने में शनि की चाल बदलने से किन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत? जानें वृषभ, मिथुन, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि के जातकों को मिलने वाले खास लाभ.

शनि का गोचर (Photo: ITG)

Shani Nakshatra Parivartan: वैदिक ज्योतिष में न्याय के देवता और कर्मफलदाता शनिदेव की चाल का सभी 12 राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ता है.शनि जब भी अपनी राशि या नक्षत्र में बदलाव करते हैं, तो उसका असर मानव जीवन और देश-दुनिया पर लंबे समय तक रहता है. 20 अगस्त को शनि रेवती नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ खास राशियों के जातकों को विशेष रूप से छप्परफाड़ लाभ मिलने वाला है.

ADVERTISEMENTS

शनि की यह स्थिति कई राशियों के लिए करियर में तरक्की, रुके हुए कार्यों की शुरुआत और आर्थिक संबल लेकर आ रही है.आइए जानते हैं कि वे कौन सी 6 भाग्यशाली राशियां हैं जिनके लिए शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन बेहद मंगलकारी साबित होने वाला है.

इन 6 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ:
वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहने वाला है.कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी. वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा.लंबे समय से अटके हुए वित्तीय मामलों में सुधार देखने को मिलेगा.

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे.व्यापार से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है, जिससे भविष्य में मुनाफा बढ़ेगा.परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी.

तुला राशि:
तुला राशि के जातकों को अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल प्राप्त होगा.नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं.आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

धनु राशि:
धनु राशि के जातकों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी.इस दौरान आपके सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे होंगे.करियर और शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को विशेष सफलता मिलने की संभावना है.

मकर राशि:
मकर राशि के स्वामी खुद शनि देव हैं, ऐसे में इस नक्षत्र परिवर्तन से इस राशि के जातकों को मानसिक शांति और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी.पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं और स्वास्थ्य में भी सुधार देखा जाएगा.

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह अवधि भाग्य का पूरा साथ लेकर आएगी.निवेश के मामलों में अच्छा रिटर्न मिल सकता है.वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी. लंबे समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी.

ADVERTISEMENTS