हरक सिंह रावत को मिला कांग्रेस का दामन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हरक सिंह रावत आखिरकार कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। हरक के साथ उनकी बहू ने भी कांग्रेस का दामन थामा है। हरक सिंह रावत को भाजपा ने पार्टी से निकालने के साथ ही मंत्री पद से भी बर्खास्त कर दिया था। तब से ही लगातार अटकलें लगाई जा रही थी कि हरक सिंह रावत कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। लेकिन, हरक को कांग्रेस में छह दिन बाद एंट्री मिली है।

-->


यह भी चर्चाएं चल रही थी कि हरक सिंह रावत फिर से भाजपा में भी शामिल हो सकते हैं। अब तक यह साफ नहीं है कि हरक सिंह रावत चुनाव लड़ेंगे या फिर उनकी बहू चुनावी मैदान में होंगी। हरक के ज्वाइन करने के बाद कांग्रेस में किसी तरह का माहौल होगा। यह भी देखना होगा। उसके पीछे बड़ा कारण यह है कि हरक का कांग्रेस में भी लगातार विरोध हो रहा था।