शर्मनाक! 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, युवक ने की हैवानियत की हदें पार; प्राइवेट पार्ट से बहा खून

ख़बर शेयर करें

shameful a 6 year old girl was raped a young man crossed all limits of brutali

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि घर के बाहर खेल रही बच्ची को युवक साथ ले गया था। किसी सुनसान जगह ले जाकर हैवानियत की हदें पार की। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून बह…

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि घर के बाहर खेल रही बच्ची को युवक साथ ले गया था। किसी सुनसान जगह ले जाकर हैवानियत की हदें पार की। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके पर फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बिहार के बगहा जिले में से सामने आई है। जहां स्थित एक गांव में सोमवार को घर के बाहर खेल रही एक बच्ची को युवक अपने साथ ले गया। आरोप है कि सुनसान जगह पर ले जाकर मासूम के साथ दुष्कर्म किया। इधर, बच्ची के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी तलाश करने के बाद मासूम घर से दूर सुनसान जगह पर बदहाल अवस्था में मिली। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। परिजनों के होश उड़ गए।

आनन-फानन में मासूम को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस घटना के बाद परिजनों समेत ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।