Haldwani-इंसानियत शर्मसार: दिल्ली से आया था युवक, जहरखुरानों ने लूटा, रोडवेज कर्मियों ने बेहोशी में बस से फेंका-CCTV,देखे video

नैनीताल से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहरखुरानी का शिकार हुए युवक को रोडवेज बस के स्टाफ ने उठाकर नीचे फेंक दिया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जहरखुरानों ने दिल्ली से आए युवक को लूटा
जानकारी के अनुसार युवक दिल्ली से भीमताल शादी में शामिल होने के लिए आया था। बस में जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। बताया जा रहा है जहरखुरानों ने न सिर्फ युवक का मोबाइल और पर्स लूट लिया बल्कि उसके फोन से करीब एक लाख रुपए का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी कर दिया।
video- https://youtu.be/WNxKLAwVNmQ?si=9pewEVQTFywJUq1n
रोडवेज कर्मियों ने बेहोशी में बस से फेंका
बताया है रहा है रोडवेज स्टाफ को युवक शीशमहल क्षेत्र में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। बेहोश युवक के साथ अमानवीय व्यवहार कर उसे बस से नीचे फेंक दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में रोडवेज बस का स्टाफ पीड़ित युवक को बस से नीचे फेंकते हुए दिखाई दे रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन