शर्मनाक-बस कन्डक्टर ने (महिला) बैंक मैनेजर से की छेड़छाड़ मामला दर्ज

ख़बर शेयर करें

देहरादून एसकेटी डॉटकॉम

Ad
Ad

उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में रात्रि के समय सफर करना महिलाओं के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। देहरादून से हल्द्वानी के लिए चली रोडवेज की बस संख्या यूके 04 पीए1678 मैं सवार चंपावत में कार्यरत तक प्रशिशु बैंक मैनेजर महिला से कंडक्टर ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने कंडक्टर से सीधे बैठने को कहा तो कुछ देर के बाद उसने फिर से छेड़खानी शुरू कर दी इसके बाद उसके चिल्लाने से यात्रियों ने विरोध जताया तो कंडक्टर अपनी सीट पर बैठ गया।

यह मामला 7 दिसंबर का है इसके बाद महिला प्रशिक्षु बैंक मैनेजर ने देहरादून कि नेहरू कॉलोनी थाने में यह मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद इंस्पेक्टर सतीश चंद्र ने बताया कि बसु संख्या यूके 04 पिए 1678 के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है तथा कंडक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया प्रशिक्षु महिला ने बताया कि कंडक्टर अपनी सीट छोड़कर उसके 7 सीट पर बैठ गया जिसके बाद उसने छेड़खानी शुरू की कई बार उसे सही ढंग से बैठने को कहने के बाद भी जब वह नहीं माना फिर से उसने छेड़खानी की तो उसने चिल्लाकर इसकी जानकारी से यात्रियों को दी।