उत्तराखंड में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा, व्हट्सअप से होता था महिलाओं का सौदा

ख़बर शेयर करें

 

dehradun news

Sex racket operating in Dehradun: देहरादून में चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का दून पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन पीड़िताओं का रेस्क्यू किया है।

देहरादून में यहां चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

देहरादून एसएसपी को मिली गोपनीय सूचना पर पुलिस टीम ने ये कार्रवाई की है। एसएसपी के अनुसार एक गोपनीय सूचना मिली थी कि बिंदाल क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा एक घर में अनैतिक देह व्यापार करवाया जा रहा है। प्राप्त सूचना पर मौके पर पहुंचकर बीती रात छापा मारा। घर के अंदर 3 महिलाएं और 2 पुरूष आपत्तिजनक स्थिती में मिले, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई।

तीन पीड़िताओं का रेस्क्यू किया

मौके से पुलिस टीम ने अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रही एक महिला समेत तीन को अरेस्ट कर लिया है। साथ ही तीन पीड़िताओं का रेस्क्यू किया। आरोपियों की पहचान रानी देवी (42) पत्नी दीपक कुमार निवासी देहरादून, आशीष कुमार पांडे पुत्र सुरेश निवासी जयपुर और फुलो खान पुत्र मुस्लिम खान निवासी देहरादून के रूप में हुई है।

jismfarosi ka dhanda dehradun(1)

काम दिलवाने के बहाने बाहरी राज्यों से महिलाओं को बुलाया था देहरादून

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वो मकान रानी देवी का है, जो पिछले कुछ समय से आशीष के साथ मिलकर उस घर में अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रही थी। मौके से रेस्क्यू की गई महिलाओं को रीना ने काम दिलाने के बहाने बाहरी राज्यों से देहरादून बुलाया था। देहरादून पहुँचने पर महिला ने उनकी मजबूरियों का फायदा उठाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार करवा रही थी।

व्हट्सअप से होता था महिलाओं का सौदा

रीना देवी व्हट्सअप के माध्यम से लड़कियों की फोटो ग्राहकों को भेजकर उनसे रेट और लड़कियों को भेजने का समय और स्थान निर्धारित करती थी। वहीं आशीष लड़कियों को ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करता था। जिसके एवज में उसे मोटा कमिशन मिलता था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है