भिकियासैंण के पास बस गिरने से सात लोगों के मरने की सूचना

ख़बर शेयर करें

भिकियासैंण skt.com

बहुत एक बहुत बुरी खबर सामने आ रही है द्वाराहाट से रामनगर जा रही निजी संस्था की बस भिकियासैंण के नजदीक शिला पानी पर गहरी खाई में गिर गई है। जिसमें सात लोगों के मारे जाने तथा पांच से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है ।

यह बस द्वाराहाट से रामनगर के लिए आ रही थी इस बस में पाली नौबड़ा और घुघुती गांव के कई लोग बैठे हुए थे हालांकि अभी तक मृतकों के नाम सामने नहीं आए हैं लेकिन इस खबर के साथ क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है

उत्तराखण्ड में अल्मोड़ा के भिकियासैंड में सवारियों को ले जाती एक बस गहरी खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई है और 12 लोग घायल होने की सूचना मिल रही है।


अल्मोड़ा जिले के भिकियासैण गांव के पास सवारियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई। भिकियासैण गांव से विनायक की इस घटना में 7 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बस के खाई में गिरने कि सूचना के बाद पुलिस और जिला प्रशासन मौक़े के लिए रवाना हो गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, बस में कुल 19 यात्री सवार थे। हादसे की वजह का पता किया जा रहा है। अनुमान है कि चालक का नियंत्रण खो जाने की वजह से यह हादसा हुआ। मृतकों में पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। 

मृतकों में शामिल
गोविंद बल्लभ (80 वर्ष), उनकी पत्नी पार्वती देवी (75 वर्ष), दोनों जमोली निवासी; सूबेदार नंदन सिंह अधिकारी (65 वर्ष), जमोली; तारा देवी (50 वर्ष), बाली; गणेश (25 वर्ष); उमेश (25 वर्ष); और एक अज्ञात युवक, जिसकी पहचान अभी की जा रही है। 

घायलों की सूची 
नंदा बल्लभ (50 वर्ष), नौबाड़ा; राकेश कुमार (40 वर्ष), नौबाड़ा; नंदी देवी (40 वर्ष), सिंगोली; हंसी सती (36 वर्ष), सिंगोली; मोहित सती (16 वर्ष), नौघर; बुद्धि बल्लभ (58 वर्ष), अमोली; हरीचंद्र (62 वर्ष), पाली; भूपेंद्र सिंह (64 वर्ष), जमोली; जितेंद्र रेखाड़ी (37 वर्ष), विनायक; बस चालक नवीन चंद्र (55 वर्ष); हिमांशु पालीवाल (17 वर्ष); और प्रकाश चंद (43 वर्ष), चचरौटी शामिल हैं।