वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी ,बने उत्तराखंड जनसंख्या विश्लेषण समिति के अध्यक्ष

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून skt.com

ADVERTISEMENTS

: उत्तराखंड सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार और प्रदेश के सुविख्यात व्यक्तित्व दिनेश मानसेरा को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उत्तराखंड जनसंख्या विश्लेषण समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस मनोनयन से प्रदेश के पत्रकारिता जगत में हर्ष की लहर दौड़ गई है।


मानसेरा, जो अपनी बेबाक और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं, अब राज्य की जनसंख्या के विभिन्न पहलुओं का गहन विश्लेषण कर सरकार को महत्वपूर्ण सुझाव देंगे।

उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब राज्य की जनसंख्या संरचना और इसके सामाजिक-आर्थिक प्रभावों पर व्यापक चर्चा हो रही है।


इस अवसर पर, उत्तराखंड के पत्रकारों की सशक्त प्रतिनिधि यूनियन “देवभूमि पत्रकार यूनियन”, उत्तराखंड पंजी. के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल वर्मा और प्रदेश महासचिव डॉ. वी डी शर्मा एवम प्रदेश सचिव महेंद्र सिंह नेगी ने दिनेश मानसेरा को हार्दिक बधाई दी है। ।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मनोनयन न केवल मानसेरा का सम्मान है, बल्कि उत्तराखंड के पत्रकार समुदाय का भी गौरव है। यूनियन ने विश्वास जताया कि मानसेरा अपने अनुभव और ज्ञान से समिति को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
दिनेश मानसेरा की इस नई भूमिका से उत्तराखंड में जनसंख्या नियोजन और विकास नीतियों को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है। उनके व्यापक अनुभव और सामाजिक मुद्दों की गहरी समझ निश्चित रूप से समिति के लिए मूल्यवान साबित होगी।

ADVERTISEMENTS