चार्टेड एकाउंटेंट्स की हल्द्वानी ब्रांच में सपन्न हुआ सेमिनार

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी skt. com

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी ब्रांच ऑफ़ सेंट्रल इंडिया रीजनल कौंसिल ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंटस के तत्वाधान में एक दिवसीय सेमिनार आज आयोजन किया गया जिसका विषय था टैक्स ऑडिट में महत्वपूर्ण संसोधन एवं और नये अवसरों तक पहुंच था , इस सेमिनार में भारत के प्रख्यात सीए श्री कमल गर्ग ने शिरकत की , सीए कमल गर्ग भारत में एकाउंटेंसी, इंडी एएस, आई एफआरएस , अंकेक्षण ,वित्त एवं कराधान पर सबसे अधिक पुस्तकें लिखने वाले लेखकों में शुमार हैं अब तक वो इन्ही विषयों पर 64 किताबें लिख चुके हैं और ये लेखन यात्रा जारी है देश में सीए करने वाले विद्यार्थी और पेशवर सीए इनके पब्लिकेशन का लाभ ले रहे हैं ,

दूसरे वक्ता में रूप में सीए श्री अतुल अग्रवाल ने नए पेशेवर अवसरों पर विस्तार से व्याख्यान दिया सीए अतुल अग्रवाल जी जाने माने चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और इंस्टीट्यूट के कई महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रह चुके हैं.

इस कार्यक्रम में हल्द्वानी के अलावा रुद्रपुर रामनगर नैनीताल से आये चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने भाग लिया हल्द्वानी ब्रांच के ऑफिस बेयरर्स सीए अमन शाह, सीए दिग्विजय सिंह, सीए अभिषेक बाटला, की अगुवाई में ये कार्यक्रम संपन्न हुआ

ADVERTISEMENTS