एसडीआरएफ केेे जवान ने बढ़ाया प्रदेश का मान, अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को किया फतह
ADVERTISEMENTS
उत्तराखंड एसडीआरएफ के जवान ने एक बार फिर से प्रदेश का मान बढ़ाया है। एक बार फिर से उत्तराखंड पुलिस के एक और जवान ने प्रदेश का और देश का नाम दुनिया में रोशन किया है। बता दें कि इस बार उत्तराखंड पुलिस एसडीआरएफ के जवान राजेंद्र नाथ ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलीमंजारो को फतह किया है।आपको बता दें कि इस चोटी की ऊंचाई 5895 मीटर है।
आपको बता दें कि 21 फरवरी को वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट से सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने फ्लैग ऑफ किया था। आरक्षी राजेन्द्र नाथ ने बताया कि 24 फरवरी को आरोहण के दौरान -10 डिग्री तापमान था। लगातार 9 घंटे में चलते हुए सारी बाधाओं को पार कर चोटी पर तिरंगा फहराया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



वन भूमि पर बसी आबादी को बेदखल करने की साजिश बर्दास्त नहीं:नेगी