SDM संगीता कन्नौजिया की एम्स में मृत्यु, दुर्घटना में हुईं थीं घायल
ADVERTISEMENTS
हरिद्वार के लक्सर की SDM संगीता कन्नौजिया की एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस वर्ष 26 अप्रैल को लक्सर में सड़क दुर्घटना के दौरान एसडीएम संगीता कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।
एसडीएम संगीता कन्नौजिया का दुर्घटना के बाद से ही एम्स में इलाज चल रहा था। दो दिनों से उनकी हालत बिगड़ने लगी थी। उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में एडमिट कराया गया था।
हालांकि उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। डाक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। सुबह 10 बजे के करीब उनकी मृत्यु हो गई।
आपको बता दें कि लक्सर में हाइवे पर इसी साल 26 अप्रैल को एक सड़क दुर्घटना में संगीता कन्नौजिया गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। उनके गाड़ी के चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



हलद्वानी का पीएसपी हॉस्पिटल बना विदेशी मरीजों की उम्मीद का किरण