सरपंच अपनी पत्नी के साथ मिलकर कर रहा था नशे का व्यापार, पुलिस ने किया दोनों को गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत सपेरा बस्ती का सरपंच अपनी पत्नी के साथ मिलकर नशे का व्यापार करता था। दोनों के पास से सात किलो से अधिक का गांजा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।


एसओ रायपुर कुंडन राम ने बताया कि कुछ समय से गांजा तस्करी कि शिकायते मिल रही थी। बीते दिनों पहले पुलिस ने एक युवक को अफीम के साथ पकड़ा था। गिरफ्तार युवक से पूछताछ में पता चला की सपेरा बस्ती के लोग नशा तस्करी में लिप्त है। जिसके बाद पुलिस टीम ने सपेरा बस्ती में छापा मारा।

पत्नी के साथ मिलकर कर रहा था नशे का व्यापार
छापेमारी के दौरान पूछताछ में पाया गया की सपेरा बस्ती का सरपंच विजय नाथ गांजा बेचता है। नशे के व्यापार में उसकी पत्नी विनीता नाथ भी संलिप्त है। जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए गया। उनके घर से सात किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया। विजय नाथ पिकअप वाहन चलता है।

विजय नाथ छोटी छोटी मात्रा में लोगों तक गांजा पहुंचता था। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Ad Ad
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.