संजय डबराल की लंबी छलांग महामंत्री पद पर हुई ताजपोशी

ख़बर शेयर करें

ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के अधिवेशन में हुआ नई कार्यकारिणी का गठन

Ad
Ad

देहरादून एसकेटी डॉट कॉम

प्रदेश ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन में विभिन्न मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षण किया गया। अधिवेशन में वक्ताओं ने पुरानी पेंशन लागू करने की मांग की। अधिवेशन के दूसरे चरण में प्रांतीय कार्यकारिणी चुनाव किया गया। नैनीताल जनपद के अध्यक्ष संजय डबराल की कर्मचारियों के विश्वास के बूते पर प्रदेश में महामंत्री के रूप में ताजपोशी हुई। अध्यक्ष पद पर

संगठन ने महावीर विक्रम सिंह गुसाईं तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भगवान सिंह राणा को चुना गया। कोषाध्यक्ष पद पर मुकेश नेगी की सर्वसम्मति से नियुक्ति हुई।

चुनाव अधिकारी जीतमणि पैन्यूली तथा राकेश जोशी के देखरेख में हुए इस चुनाव में प्रदेशभर से आए हुए ग्राम विकास अधिकारियों ने इन पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना।

एसोसिएशन मे महत्वपूर्ण पद समझे जाने वाले महामंत्री पद पर नैनीताल जिले के जिला अध्यक्ष रहे संजय डबराल की नियुक्ति होने से संगठन में नहीं ऊर्जा आने की संभावना है। जिले में कई बार नेतृत्व कर चुके संजय डबराल पर कर्मचारियों का अटूट विश्वास माना जाता है जिसके बल पर उन्हें कर्मचारियों ने यह दायित्व सौंपा है।

महावीर विक्रम सिंह गुसाई के नेतृत्व में निश्चित रूप से महामंत्री संजय डबराल के रूप में उन्हें ऊर्जावान महामंत्री मिलने से कर्मचारियों की मांगों को जोरदार तरीके से उठाया जा सकेगा ऐसा सभी कर्मचारियों ने विश्वास व्यक्त किया।

अधिवेशन में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डोईवाला विकासखंड के ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि ग्राम विकास अधिकारी हर विकासखंड की मुख्य रीढ़ होते हैं तथा विकास कार्यों को धरातल में उतारने में उनका अहम रोल होता है इसलिए इनकी मांगों पर सरकारों को सहानुभूति पूर्वक विचार करना चाहिए।

अधिवेशन के दौरान प्रदेशभर के ग्राम विकास अधिकारियों की काफी संख्या मौजूद रहे जिनमें मुख्य रुप से खंड विकास अधिकारी डोईवाला जगत सिंह चक्रधर सेमवाल सदस्य सुनील पंत सुभाष भट्ट हर्ष जोशी भगवत रतूड़ी प्रकाश पवार, धर्मेंद्र चौहान नवीन कपिल संजय जोशी भगवत नाथ संतोष कुमार भूपेंद्र नाथ उमाकांत तनवीर अजगर मोहम्मद रजा मोहम्मद असलम गोपाल दत्त जोशी महेश पंच विनीत भट्ट प्रमोद तिवारी उमेश पडलिया समेत प्रदेश के सभी विकास खंडों से आए सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।