दुःखद -रामनगर यहाँ घास काट रही महिला पर झपट्टा बाघ।

ख़बर शेयर करें

आज सुबह 9 बजे की घटना ,रामनगर उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर

हलद्वानी skt com

रामनगर वन प्रभाग के कुनखेत क्षेत्र में रविवार सुबह जंगल से सटे इलाके में घास काट रही 65 वर्षीय बसंती देवी पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बहू के शोर मचाने पर बाघ पीछे हट गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया।
घटना कोसी रेंज के कुनखेत क्षेत्र की है। रविवार सुबह करीब नौ बजे बसंती देवी पत्नी बाली राम अपनी बहू के साथ बैली रिजॉर्ट के पास घास काटने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों से निकले बाघ ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और माथे पर गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय, रामनगर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

बहू की सूझबूझ से बची महिला की जान हमले के दौरान बसंती देवी की चीख सुनकर उनकी बहू ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर बाघ पीछे हट गया, जिससे महिला की जान बच गई। इसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल महिला को जंगल से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। समय रहते मदद मिलने से महिला को तत्काल उपचार मिल सका।

गांव के पास हुआ हमला, ग्रामीणों में दहशत पूर्व ग्राम प्रधान हेमचंद्र ने बताया कि बाघ का हमला गांव से सटे उस क्षेत्र में हुआ, जहां एक ओर होटल की बाउंड्री है और उसके आगे जंगल शुरू हो जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद एम्बुलेंस एक घंटे से अधिक समय तक नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम करने की मांग की है।

कैमरा ट्रैप से होगी निगरानी रेंज अधिकारी कृष्ण सिंह मेहरा ने बताया कि महिला अपनी बहू के साथ घास काटने गई थी, तभी बाघ ने हमला किया। घटना के बाद वन विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। क्षेत्र में बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad