आरटीआई कार्यकर्ता ने इस पर लगाया जान से मारने की धमकी का सनसनीखेज आरोप

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं के वार्ड नंबर 3 निवासी आरटीआई कार्यकर्ता सतीश कुमार ने स्थानीय कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि 10.08.2022 को कोतवाली लालकुआं मे प्रतिवादी परवेज खान के विरुद्ध एफआईआर नम्बर 221/ 22 धारा 420 पंजीकृत कराया गया था, जिसमे विवेचक एसआई कृपाल सिंह द्वारा प्रतिवादी अभियुक्त परवेज खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जिसमे विवेचक द्वारा संबंधित प्रकरण मे अग्रिम विवेचना करते हुए अभियुक्त परवेज खान के बाद ग्राम प्रधान की भी संलिप्तता पायी जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया,

ADVERTISEMENTS

जिसके बाद कई गौला खनन में लगे खनन व्यवसाई ट्रक / डंफर / टेक्टर ट्राली वाले खनन व्यवसाई नाम पता अज्ञात मुझ तक यह सूचना भिजवा रहे है की सतीश कुमार तुमने यह मुकदमा लिखवाकर बहुत बड़ी गलती की है। सतीश कुमार के अनुसार प्राप्त धमकिया सुनने के बाद और देवरामपुर खनन गेट के नाम से बनाये गए ग्रुप मे मेरी फोटो वायरल की जा रही है, मुझे आरोपी परवेज खान और रमेश शास्त्री से जान माल स्वयं एवं स्वयं के परिवार का जान माल अंदेशा हो रहा है।आरटीआई कार्यकर्ता सतीश कुमार के अनुसार उक्त फर्जी इंश्योरेंस प्रकरण में 528 वाहनों को ब्लैक लिस्ट करने के बाद कुछ वाहन स्वामी इसके लिए उसे जिम्मेदार मानते हुए उसके प्रति रंजिस रख रहे हैं। जिनसे उसे जान माल का खतरा बना हुआ है।

इधर लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा का कहना है कि आरटीआई कार्यकर्ता सतीश कुमार द्वारा पंजीकृत कराए गए मुकदमे के आधार पर फर्जी इंश्योरेंस कराने वाले गौला खनन से जुड़े वाहनों की वर्तमान में जांच चल रही है, जिस प्रकार फर्जी इंश्योरेंस कराने वाले वाहनों की जानकारी प्राप्त होगी उसी आधार पर वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, उन्होंने कहा कि सतीश कुमार द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS