मौत का बदला! : ईद-उल-अजहा के मौके पर पड़ोसी की गला रेतकर हत्या, खुद किया सरेंडर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
murder in haridwar

हरिद्वार के मंगलौर से सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है. ईद-उल-अजहा के खास दिन की शुरुआत जहां एक ओर त्योहार की खुशियों के साथ होनी थी, वहीं दूसरी ओर इलाके में हत्या की खबर से मातम और खौफ छा गया.

ADVERTISEMENTS

ईद-उल-अजहा के मौके पर पड़ोसी की गला रेतकर हत्या

पुलिस के अनुसार मोहल्ले के एक युवक की कुछ समय पहले नहर में डूबने से मौत हो गई थी. परिजनों को शक था कि इस डूबने की घटना महज हादसा नहीं बल्कि साजिश थी, और इसके पीछे उसके पड़ोसी साहिल नाम के युवक का हाथ है. इसी संदेह ने आज खौफनाक मोड़ ले लिया, जब मृतक के पिता ने कथित तौर पर साहिल की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी.

क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है आरोपी ने खुद को घटना के बाद खुद ही सरेंडर कर दिया. आरोपी ने अपना जुर्म कबूलते हुए कहा कि उसने अपने बेटे की मौत का बदला लेने के लिए साहिल की हत्या की है. घटना के बाद से पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है और ईद की खुशियां मातम में तब्दील हो गई. क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है

ADVERTISEMENTS