रिटायर्ड अफसर नहीं कर सकेंगे चुनाव प्रचार, निर्वाचन आयोग ने जारी किए सख्त निर्देश, आचार संहिता के दायरे में आए पूर्व अधिकारी
नई दिल्लीः चुनाव के दौरान निष्पक्षता बनाए रखने के लिए निर्वाचन आयोग ने रिटायर्ड अधिकारियों को लेकर अहम निर्देश जारी किए हैं. अब चुनावी प्रक्रिया से जुड़े रहे सेवानिवृत्त अधिकारी भी चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. रिटायर्ड अफसर चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगे. आचार संहिता के दायरे में आए रिटायर्ड अधिकारी, चुनाव प्रचार पर निर्वाचन आयोग की रोक रहेगी.
चुनाव ड्यूटी से जुड़े रहे अधिकारी और कर्मचारी प्रचार नहीं कर सकेंगे. रिटायर्ड अफसरों को चुनाव प्रचार से दूर रहने के निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिए है. चुनाव से जुड़े मामलों में नियुक्त रिटायर्ड अधिकारियों पर भी निर्देश लागू होंगे. 9 नवंबर को चुनाव वाले 5 राज्यों के मुख्य सचिवों, CEO को निर्देश भेजे गए है. निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए.
प्रचार से दूर रखने के निर्देशः
गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चुनाव होने हैं. चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखना जरूरी है. इसी उद्देश्य से रिटायर्ड अधिकारियों को भी चुनाव प्रचार से दूर रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि चुनाव के दौरान किसी तरह का पक्षपात या निष्पक्षता को लेकर सवाल खड़े न हों.
बैठक के लिए नहीं बुला सकतेः
चुनाव आयोग ने निर्देश दिए है कि ऐसे लोग किसी विधानसभा क्षेत्र या जिले के चुनाव से जुड़े अधिकारी को आधिकारिक चर्चा या बैठक के लिए नहीं बुला सकते. यह रोक उन क्षेत्रों में लागू होगी, जहां चुनाव घोषित हो चुके हैं.
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


