सरयू नदी में कूदकर रिटायर्ड CRPF जवान ने दी जान, रेस्क्यू टीम ने बरामद किया शव

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर में मंगलवार सुबह एक रिटायर्ड सैनिक ने खौफनाक कदम उठा लिया। सुबह करीब नौ बजे सीआरपीएफ से रिटायर्ड सैनिक ने सरयू नदी में कूदकर मौत को गले लगा लिया।

-->

सरयू नदी में कूदकर रिटायर्ड CRPF जवान ने दी जान
बागेश्वर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर एक रिटायर्ड सैनिक ने सरयू नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सीआरपीएफ से रिटायर्ड था। घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने बुजुर्ग का शव नदी से बरामद कर लिया है।

अचानक सरयू नदी में कूदा रिटायर्ड CRPF जवान
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 70 वर्षीय बुजुर्ग रघुवीर सिंह बिष्ट के रूप में हुई है। रघुवीर सिंह बिष्ट सुबह करीब नौ बजे अपने घर से निकले। जिसके बाद वो सरयू नदी के किनारे गए। थोड़ी देर बाद वो अचानक से नदी में कूद गए।

बुजुर्ग के नदी में कूदने के कारणों का नहीं चल सका पता
बुजुर्ग को नदी में कूदते हुए आस-पास मौजूद लोगों ने देखा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी।

जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग का शव बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक अब तक बुजुर्ग के नदी में कूदने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।