लामाचौड़ मण्डल भाजपा किसान मोर्चा की कार्यकारिणी का हुआ गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

Ad
Ad

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा लामाचौड़ मंडल के कार्यकारिणी का मंडल अध्यक्ष जसवंत सिंह जस्सा ने विधिवत रूप से गठन कर लिया है. किसान मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र पुंडीर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रताप बिष्ट मंडल अध्यक्ष धीरज पांडे तथा जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा संदीप कुकसाल की सहमति पर मंडल अध्यक्ष जसवंत सिंह ने किसान बहुल क्षेत्र लामाचौड़ में किसान मोर्चा का विधिवत गठन कर युवाओं को इस में स्थान दिया है

किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जसवंत सिंह ने कहा कि जिम्मेदारी दी है तथा पार्टी उनसे किसानों के हित में काम करने की अपेक्षा रखती है.

कार्यकारिणी में चार उपाध्यक्ष दो महामंत्री दो मंत्री एक कोषाध्यक्ष तथा एक मीडिया प्रभारी की घोषणा की है. उपाध्यक्ष में दीप चंद्र जोशी कैलाश जोशी लक्ष्मण सिंह बिष्ट तथा बिपिन चंद्र पड़लिया को जिम्मेदारी दी है. महामंत्री के पद पर प्रमोद पंत व नीरज बिष्ट को जिम्मेदारी सौंपी है मंत्री पद की जिम्मेदारी कमल वधानी व कमल कांत पडलिया को मिली है. क्या किशन जोशी को कोषाध्यक्ष तथा भास्कर जोशी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है