प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश के आसार, अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

प्रदेश में एक हफ्ते से बारिश का सिलसिला जारी है। आने वाले तीन दिनों में भी प्रदेश में बारिश का दौर ऐसे ही जारी रह सकता है। आज मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों के लिए भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है।

ADVERTISEMENTS


प्रदेश के छह जिलों में आज बारिश आफत बनकर बरस सकती है। छह जिलों में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, चमोली और बागेश्वर में आज भारी से भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही अन्य स्थानों पर भी बारिश के आसार हैं।

अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों के लिए प्रदेश के छह जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी देहरादून सहित टिहरी, पौड़ी, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही इन जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली चमक सकती है।

ADVERTISEMENTS