रिश्ते शर्मसार!  नाबालिग के साथ फूफा ने किया रेप, पीड़िता निकली पांच  माह की गर्भवती फिर…

ख़बर शेयर करें
relationships shamed uncle rapes minor victim turns out to be five months preg

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में उसके फूफा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने गत 22 जनवरी को थाने में शिकायत दी थी कि…

अमेठी:  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में उसके फूफा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने गत 22 जनवरी को थाने में शिकायत दी थी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी एक व्यक्ति के साथ चली गयी है। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।

मोबाइल लोकेशन से आरोपी तक पहुंची पुलिस 
उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में मोबाइल कॉल विवरण के आधार पर कई लोगों को जांच के दायरे में शामिल किया गया। बाद में पुलिस ने मंगलवार को लड़की को सुलतानपुर के रहने वाले उसके फूफा संदीप कुमार के पास पाया। 

पॉक्सो के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज 
पीपरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पांडेय ने बताया कि संदीप कुमार को भारतीय न्याय संहिता तथा बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया।अपर्णा यादव बोलीं – अरोपी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई 
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव मंगलवार को क्षेत्र के ‘वन स्टाप सेंटर’ के निरीक्षण पर थीं। उसी दौरान पीड़िता ने उन्हें घटना से अवगत कराते हुए बताया कि उसके फूफा संदीप कुमार ने उससे कई बार दुष्कर्म किया जिससे वह पांच माह की गर्भवती है। इस पर अपर्णा ने पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। अपर्णा ने संवाददाताओं से बातचीत में घटना को दुखद बताते हुए इसकी कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि ऐसी घटनाओं के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।