हल्द्वानी में बारिश का कहर, ई-रिक्शा पलटने से नहर में बहे तीन लोग, एक की मौत
उत्तराखंड के कई जिलों में हो रही भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है. हल्द्वानी में मंडी के पास ई रिक्शा पलटने से तीन लोग नहर में बह गए. पानी के तेज बहाव में बहने से एक युवक की मौत हो गई. जबकि दो लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है. बता दें नहर के बहाव में बहे युवक का शव गोरापड़ाव के पास नहर से बरामद किया गया है.
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 13 सितंबर को देहरादून समेत हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और उधमसिंह नगर जिले में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही भारी बारिश की संभावना है. जिसे देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है.
इन जिलों में अवकाश घोषित
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, नैनीताल, उधम सिंह नगर, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा जिले के जिलाधिकारियों ने कक्षा 1 से 12 तक संचालित होने वाले सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है. इसके साथ ही राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 13 सितंबर को राज्य में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर नदी नालों के किनारे न जाने की अपील की है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



रात के अँधेरे में हलद्वानी मार्ग पर बस दुर्घटनाग्रस्त 5 घायल