#Rail #line इस रेल लाइन की सुरंग के अंदर केमिकल में लगी आग, मौके पर मची अफरा-तफरी
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के तहत नगरासू में निर्माणाधीन सुरंग में रखे केमिकल में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान सुरंग के अंदर 44 मजदूर काम कर रहे थे। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
.
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की सुरंग के अंदर लगी आग
हादसा गत दिवस का बताया जा रहा है। नगरासू स्थित निर्माणाधीन टी-15 सुरंग के अंदर रसायनिक पदार्थ रखा था। जिसमें अचानक आग लग गई। वहां मौजूद मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन वो आग पर काबू नहीं कर पाए। जिसके बाद स्थानीय लोगों में घटना की सूचना पुलिस को दी।
मजदूरों को सुरक्षित निकाला बाहर
.
सूचना पाकर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और सुरंग में फंसे सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



जन्मदिन के मौके पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम बोले , बच्चों की मुस्कान सबसे खास उपहार
पहाड़ से आ रही 1.155 किलो चरस के दो तस्कर गिरफ्तार