1 महीने पहले ही SDO की पोस्ट पर हुई थी प्रमोशन लेकिन बेइमान नीयत ने कहीं का नहीं छोड़ा, रिश्वत लेते रंगे हाथों धरा SDO,देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

sdo caught red handed taking bribe

सूरजपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई की है। ACB ने एसडीओ को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है। जिले के प्रेमनगर में RES विभाग के एसडीओ को एंटी करप्शन ब्यूरो 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS

video-https://youtube.com/shorts/40N7ijATyds?si=6G_uNj2wjWnHtPAs

सूरजपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई की है। ACB ने एसडीओ को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है। जिले के प्रेमनगर में RES विभाग के एसडीओ को एंटी करप्शन ब्यूरो 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसडीओ ने एक किसान से रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत किसान ने एसीबी सरगुजा टीम से कर दी थी।

जानकारी के मुताबिक  ग्राम नवापारा खुर्द के  दिगंबर सिंह ने मछली पालन के खातिर तालाब बनवाने मत्स्य विभाग में आवेदन किया था। तालाब निर्माण की स्वीकृति मिल गई थी। तालाब बिल को पास करने का काम एसडीओ ऋषिकांत तिवारी को करना था। इसी  बिल को पास करने की एवज में एसडीओ ने पैसे खाने की सोची।

इसी काम के लिए एसडीओ ने किसान से 15 हजार रुपए मांगे थे। लेकि किसान ने इस डिमांड की शिकायत एसीबी सरगुजा से कर दी थी। एसडीओ को दबोचने के लिए पूरा प्लान बनाया गया। एसीबी टीम ने किसान दिगंबर के घर पर एसडीओ को बुलवाने का प्लान बनाया। एसीबी टीम  ने केमिकल लगे 15 हजार रुपए उसे देने के लिए दिए थे। एसडीओ जैसे ही किसान के घर पहुंचा तो, पैसे लेते ही एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

प्रमोशन भी रास नहीं आई, रिश्वत मांगकर नाक कटवाई

गौर करने वाली बात है कि ऋषिकांत तिवारी को एक महीने पहले ही प्रमोशन हुई थी। इंजीनियर के पद से एसडीओ के पद पर पोस्टिंग मिली थी, लेकिन इतनी अच्छी पोस्टिंग के बाद भी नीयत खराब ही रही । लिहाजा अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS