सियासत -उत्तराखंड में बड़े उलटफेर की तैयारी भाजपा के कई नेताओं को कांग्रेस में लाने की तैयारी, दिल्ली में तैयारी

ख़बर शेयर करें

हलद्वानी skt. com

उत्तराखंड की राजनीति में बड़ी सियासत होने के आसार बन रहे है। भाजपा समेत कई दलों के 8 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल होने की सूचना है। जिनमे कुमाऊँ गढ़वाल के नेता शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक कुमाऊं और गढ़वाल के करीब 8 बड़े नेता जल्द ही दिल्ली में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। यह कदम कांग्रेस को संगठनात्मक मजबूती देने और चुनावी रणनीति को धार देने की दिशा में अहम माना जा रहा है। इनमें 3 पूर्व विधायक शामिल हैं, जबकि 2 नेता भाजपा से जुड़े हुए हैं, जिससे भाजपा को बड़ा झटका लग सकता है।

दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की मौजूदगी में इन नेताओं की औपचारिक जॉइनिंग कराई जाएगी।
वैसे तो पिछले कई दिनों से इस मामले में अफवाहों का दौर चल रहा था, लेकिन आज एक चैनल को दिए साक्षात्कात में कांग्रेस के बड़े नेता प्रीतम सिंह ने कहा है कि कौन कौन नेता कांग्रेस ज्वाइन कर रहे है ये तस्वीर कल तक साफ़ हो जाएगी। इस इंटरव्यू के बाद ये कहा जा सकता है कि कही न कही कुछ बड़ा होने की तैयारी है।