CID के दया की तरह दरवाजा तोड़कर पुलिस ने दिखाई बहादुरी, बच गई महिला

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

आपने CID सीरियल के वो सीन तो जरूर देखे होंगे, जिसमें दया एक ही झटके में हर बार दरवाजे को तोड़ देते हैं. मगर असल जिंदगी में भी मेरठ पुलिस ने कुथ ऐसा ही करके एक महिला की जान बचाई. दरअसल, महिला सुसाइड करने जा रही थी. उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया. सूचना मिलते ही पुलिस महज चंद मिनट के अंदर आ पहुंची. फिर एक झटके में दरवाजा तोड़ उन्होंने महिला को सुसाइड करने से बचा लिया.

ADVERTISEMENTS

इस घटना के बाद हर कोई पुलिस की तारीफ कर रहा है. दरअसल, मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र आछरौंडा मोड पर नौशाद अपने परिवार के साथ रहता है. नौशाद की दो साल पहले शादी हुई थी. लेकिन नौशाद की पत्नी उससे परेशान रहती थी. आए दिन दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े होते थे. इन सब से वो तंग आ चुकी थी.

इसी के चलते नौशाद की पत्नी ने खुद को कमरे में बंद करके फांसी लगाने की कोशिश की. तभी नौशाद के बड़े भाई की लड़की ने पुलिस को फोन कर दिया. मौके की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हरकत में आई. मात्र 3 मिनिट के अंदर पुलिस मौके पर पहुंच गई.

पुलिस जब पहुंची तो उन्होंने कमरे के बाहर से नौशाद की बीवी को आवाज लगाई. जब अंदर से जवाब नहीं आया तो एक ही झटके में लात मार के दरवाजा तोड़ दिया. फिर महिला को सुसाइड करने से बचा लिया. दरवाजे तोड़ने वाले कांस्टेबल नवनीत की अब खूब तारीफ हो रही है.

घर के क्लेश से परेशान

नौशाद की पत्नी से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया- 2 साल पहले हमारी शादी हुई थी. तब से आए दिन झगड़े होते रहते हैं. नौशाद की पत्नी ने पति के अलावा सास-ससुर और ससुराल के अन्य लोगों पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया. पुलिस को बताया कि इसी बात से परेशान हो कर उसने फांसी लगाने की सोची. नौशाद के परिवार ने बताया- नौशाद की 1 साल की बच्ची है. वह बेलदारी करता है. नौशाद की पत्नी किराए के मकान में हमारे साथ नहीं रहना चाहती इसलिए आए दिन लड़ाई झगड़े होते हैं. पुलिस ने बताया कि पूरे परिवार को थाने बुलाया गया. फिर सभी को समझाइश के बाद घर भेज दिया गया.

ADVERTISEMENTS