पुलिस के जवान ने बढ़ाया प्रदेश का मान, जूडो कलस्टर प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
ADVERTISEMENTS
24 जून से 30 जून तक गुवाहाटी, असम में आयोजित हुई 9 वीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो कलस्टर-2024 में चमोली पुलिस में तैनात अउनि शालू ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल कर चमोली के साथ-साथ प्रदेश का मान बढ़ाया है।
चमोली पुलिस ने दी शुभकामनाएं
शालू चौधरी की जीत पर चमोली पुलिस ने शालू चौधरी को शुभकामनायें देते हुए भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


