यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है. मोती बाजार में स्थित टमाटर वाली गली में एक दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पड़ा मिला. इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
घटना बुधवार की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मदन निवासी कोटि कानासर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है मदन देहरादून के एक होटल में काम करता था.
पुलिस ने कब्जे में लिया मृतक का शव
सूत्रों के अनुसार मृतक के गले में एक रूमाल लिपटा हुआ था. लेकिन उसके शरीर पर किसी भी तरह की चोट या मारपीट के निशान नहीं थे. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
जांच में जुटी पुलिस
मामला प्रेम प्रसंग से होने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल कोतवाली नगर पुलिस मामले की जांच जांच में जुटी गई है. पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों की पुष्टि हो पाएगी.
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



बीकेटीसी अध्यक्ष के निजी सचिव को किया सस्पेंड
गौरी कुंड में युवक की संदिग्ध मौत पर पुलिस को अल्टीमेटम
संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए : इन्दर पाल आर्य