विधानसभा से बर्खास्त कर्मियों की पुलिस से झड़प, हंगामा

ख़बर शेयर करें


उत्तराखंड विधानसभा से बर्खास्त कर्मियों के धरने से हटाने के दौरान पुलिस से तीखी झड़प हुई है। पुलिस ने बर्खास्त कर्मियों को गिरफ्तार किया है।

Ad
Ad


दरअसल बैकडोर इंट्री से विधानसभा में नियुक्ति पाने वाले बर्खास्त कर्मियों ने विधानसभा के सामने धरने पर बैठ गए। मंगलवार को भी बर्खास्त कर्मियों ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की थी। इसके साथ ही सिर्फ 2022 से 2016 के बीच नियुक्त कर्मियों की जांच कराने पर सवाल उठाए थे।


वहीं बुधवार को पुलिस ने विधानसभा के सामने धरना दे रहे बर्खास्त कर्मियों को उठाना शुरु कर दिया। इस दौरान पुलिस और धरने पर बैठे बर्खास्त कर्मियों की तीखी झड़प भी हुई। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए धरना दे रहे लोगों को वहां से हटा दिया। इस दौरान महिला कर्मी भी मौजूद थीं। महिला पुलिस ने इन महिलाओं को भी पुलिस वैन में बैठा दिया। इसके बाद इन सभी को पुलिस ने एकता विहार में बनाए गए धरना स्थल पर ले जाकर छोड़ दिया।