अंतरराज्यीय दुपहिया वाहन चोरों को पुलिस ने दबोचा, सात बाइक बरामद

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें


हरिद्वार में अकसर वाहन चोर की घटनाएं सामने आती रहती हैं. कांवड़ मेले की व्यस्तता के बीच एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में काम कर रही हरिद्वार पुलिस एक के बाद एक सफल खुलासे कर रही है।

ADVERTISEMENTS

इसी क्रम में थाना कनखल क्षेत्र के अंतर्गत वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे में लगी टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक कर, मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए जियापोता जमालपुर रोड से तीन अंतरराज्यीय दुपहिया वाहन चोरों को चोरी की बाइक के साथ दबोच लिया है.

आरोपियों का विवरण
आरोपियों की पहचान मोहसिन उर्फ हाथी पुत्र मोहब्बत निवासी हरिद्वार, सावेज पुत्र मुर्तजिम निवासी हरिद्वार और लक्की पुत्र अनिल निवासी बागपत उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है. आरोपियों की निशांदेही पर पुलिस ने चोरी की छह अन्य मोटर साइकिल भी बरामद कर ली है

ADVERTISEMENTS