पुलिस ने एक और फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, राजिव गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस की मिली डिग्री

ख़बर शेयर करें

नेहरू कॉलोनी पुलिस ने एक और फर्जी डॉक्टर को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर ने बंगलूरू के राजिव गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस की फर्ज़ी डिग्री हासिल की थी। बता दें आरोपी ने भारतीय चिकित्सा परिषद् उत्तराखंड में पंजीकरण कराया था।

Ad
Ad


सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि बुधवार को टीम ने एक और फर्जी डॉक्टर आसिफ अंसारी निवासी मोहल्ला छिपयान, सहारनपुर को गिरफ्तार किया है। बता दें 10 जनवरी को फर्जी डॉक्टर गिरोह का पर्दाफाश हुआ था। जिसके बाद अभी तक पुलिस 20वीं गिरफ़्तारी कर चुकी है। अभी भी मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।

2015-16 में भारतीय चिकित्सा परिषद् में कराया था पंजीकरण
आरोपी आसिफ अंसारी ने गिरोह के मास्टरमाइंड इमलाख की मदद से राजिव गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस, बंगलूरू की फर्ज़ी डिग्री ली थी। इसके बाद आसिफ वर्ष 2015-16 में भारतीय चिकित्सा परिषद् में पंजीकरण कराया था। तभी से वह फर्ज़ी डिग्री पर सहारनपुर में प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहा था।