यूकेडी के दो युवा नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद कार्यकर्ता थाने थाने घूम कर ले रहे हैं जानकारी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून skt.com

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड क्रांति दल के दो युवा नेताओं को देहरादून पुलिस में उनके घर से गिरफ्तार कर अज्ञात स्थान के लिए ले गई है इसके बाद दल के कई नेता उनकी खोज में कई थानों के चक्कर लगा रहे हैं।

लेकिन युवा नेता आशीष नेगी और आशुतोष नेगी कहीं नहीं मिल रहे हैं रायपुर थाना और राजपुर रोड थाना दोनों जगह कार्यकर्ताओं ने छान मारा है लेकिन कोई भी पुलिस अधिकारी उन्हें बताने को तैयार नहीं है ।

इसी बीच दल के वरिष्ठ नेता शांति प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के माध्यम से सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से दमनकारी नीति अपनाकर पुलिस उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेताओं को गिरफ्तार करके ले गई है अगर उनके साथ किसी भी तरह की अनहोनी हुई तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।

शांति प्रसाद भट्ट ने पुरुष व्यक्ति करते हुए कहा कि किसी भी तरह की गुंडागर्दी सरकार के लिए मामूली बात है वह लोगों की शिकायतों को लेकर कार्य कर रहे थे सरकार को हर जगह अपनी पोल खोल देख युवा नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। फेसबुक के माध्यम से अंकिता लखेड़ा शांति घिण्डियाल समेत सभी अपील कर रहे हैं तथा अपने युवा नेताओं को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।

आशुतोष नेगी ने उत्तराखंड क्रांति दल से पौड़ी लोकसभा का चुनाव लड़ा तथा इसके अलावा वह अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने में उनकी पैरवी कर रहे हैं जबकि आशीष नेगी युवा के केंद्रीय अध्यक्ष तथा कई मामलों में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हमेशा आगे रहे हैं

ADVERTISEMENTS