#Pm #modi सनातन को खत्म करने के लिए बना है I.N.D.I.A गठबंधन’-pm मोदी

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। पीएम आज राज्य को 60,000 करोड़ की कई बड़ी सौगातें देने वाले हैं। पीएम बीना शहर पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने बीना रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स सहित 50,700 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी।एमपी के बाद पीएम छत्तीसगढ़ का भी दौरा करेंगे।

ADVERTISEMENTS

PM Modi in MP Live पीएम मोदी ने बीना के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जी20 समिट की सफलता कोई मोदी का कमाल नहीं है, ये सब देश की 140 करोड़ जनता की सामूहिक शक्ति का कमाल है।

बुंदेलखंड को पानी तक के लिए कांग्रेस ने तरसाया
पीएम ने कहा कि बीना की जनता जानती है कि भाजपा ने कैसे राज्य का विकास किया। पीएम ने कहा कि यहां की पुरानी पीढ़ी जानती है कि कैसे कांग्रेस ने राज्य में भ्रष्टाचार को चरम पर ला दिया था और बुंदेलखंड के लोगों को पानी तक के लिए तरसा दिया था।

सनातन को खत्म करना चाहता है घमंडिया गठबंधन
बीना से पीएम ने विपक्ष पर भी हमला बोला। पीएम ने कहा कि देश में एक नया गठबंधन बना है जो सनातन को खत्म करना चाहता है। मोदी ने कहा कि ये घमंडिया गठबंधन जान ले कि सनातन को न कोई खत्म कर पाया है और न कोई कर पाएगा।

बीना के साथ एमपी का अब तेजी से होगा विकास
PM Modi in MP Live पीएम मोदी ने कहा कि बीना में पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स आने से ये क्षेत्र विकास के नए आयाम लिखेगा। पीएम ने कहा कि बीना के साथ पूरे एमपी का विकास होगा।

पीएम मोदी बोले- बुंदेलखंड की धरती पर आना अच्छा लगता है
पीएम मोदी ने कई परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद कहा कि मैं सीएम शिवराज सिंह का सबसे पहले धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने बीना के लोगों के बीच जाने का मुझे न्यौता दिया। उन्होंने कहा बुंदेलखंड की धरती पर आना मुझे अच्छा लगता है।

पीएम ने कहा कि आज बीना पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स की आधारशिला मेक इन इंडिया को नई गति देगा।

पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखी
पीएम मोदी ने बीना के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखी। इससे पहले, पीएम मोदी के बीना पहुंचने पर उनकी अगवानी हेलीपेड पर मिनिस्टर इन वेटिंग नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने की।

बीना बनेगा औद्योगिक हब
पीएम मोदी के आने से पहले राज्य के सीएम शिवराज सीएम ने आज सुबह एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया कि अब बीना क्षेत्र औद्योगिक हब बनेगा। सीएम ने कहा कि आज पीएम मोदी मध्यप्रदेश को 51 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे, इससे राज्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 2 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

ADVERTISEMENTS