पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग! दिल्ली समेत पूरे देश में दाम बढ़े; नई दरें लागू

ख़बर शेयर करें

देश में आम जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। दिल्ली के ईंधन डीलरों से मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी सहित देश भर में पेट्रोल और डीजल की …और पढ़ें

News Article Hero Image
देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (फोटो- एएनआई)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में आम जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। दिल्ली के ईंधन डीलरों से मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी सहित देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इस ताजा संशोधन के तहत पेट्रोल की कीमत में 0.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 0.91 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है।

  • पेट्रोल में बढ़ोतरी: 0.87 रुपये प्रति लीटर।
  • डीजल में बढ़ोतरी: 0.91 रुपये प्रति लीटर।

इस बढ़ोतरी के बाद माल ढुलाई महंगी होने की आशंका है, जिससे आने वाले दिनों में रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं।

डीलरों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए उतार-चढ़ाव और तेल कंपनियों की लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है।

नई दरें आज सुबह 6 बजे से लागू कर दी गई हैं। अलग-अलग राज्यों में स्थानीय वैट और माल ढुलाई शुल्क के कारण ईंधन की कीमतें भिन्न हो सकती हैं।