घरेलू गैस कनेक्शन के लिए तरसे लोग! 14.2 किलो सिलेंडर क्यों हुआ बंद, जानिए क्या है असली वजह
घरेलू गैस कनेक्शन को लेकर संकट गहराता जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में 9 फरवरी से ही नए गैस कनेक्शन मिलने बंद हैं और इसके साथ ही सब्सिडी वाले गैस कनेक्शन भी बंद बताए जा रहे हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में करीब 70 हजार आवेदन अटके पड़े हैं।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में घरेलू गैस कनेक्शन को लेकर संकट गहराता जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में 9 फरवरी से ही नए गैस कनेक्शन मिलने बंद हैं और इसके साथ ही सब्सिडी वाले गैस कनेक्शन भी बंद बताए जा रहे हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में करीब 70 हजार आवेदन अटके पड़े हैं।
सॉफ्टवेयर से 14.2 किलो सिलेंडर का विकल्प हटा
ताजा जानकारी के अनुसार, इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस ने नए 14.2 किलो वाले घरेलू कनेक्शन रोक दिए हैं। इतना ही नहीं, तीनों ही गैस कंपनियों के सॉफ्टवेयर से 14.2 किलो सिलेंडर का विकल्प भी हटा दिया गया है। अब नए कनेक्शन के लिए लोगों के पास केवल 5 किलो और 10 किलो सिलेंडर के ही विकल्प उपलब्ध बताए जा रहे हैं।
महंगे पड़ रहे छोटे सिलेंडर, राहत का इंतजार
बताया जा रहा है कि आम घरेलू सिलेंडर के मुकाबले छोटे सिलेंडर और कमर्शियल गैस दोगुने से भी ज्यादा महंगे पड़ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 किलो का नया गैस सिलेंडर अब 1600 रुपये में मिल रहा है। फिलहाल नए कनेक्शन कब से शुरू होंगे, इसकी कोई तारीख तय नहीं हो सकी है, जिससे हजारों आवेदकों को बड़ी राहत का इंतजार है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


