पटवारी पेपर लीक मामले में फरार 50000 इनामी डेविड गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

पटवारी पेपर लीक कांड में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी डेविड को आखिरकार एसआइटी ने गिरफ्तार कर लिया है। डेविड की गिरफ्तारी भगवानपुर क्षेत्र से की गई है। वह साल 2021 में वन दरोगा भर्ती मामले में भी जेल जा चुका है।

ADVERTISEMENTS

अब केवल एक आरोपित संजय धारीवाल एसआइटी की पकड़ से बाहर चल रहा है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी और जेई-ऐई पेपर लीक मामले में पूर्व भाजपा नेता संजय धारीवाल निवासी मोहम्मदपुर जट और डेविड निवासी बाकरपुर लक्सर की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

दोनों की तलाश में जुटी एसआइटी ने मुंबई तक दबिश दी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर एसआइटी ने डेविड को भगवानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वन दरोगा भर्ती पेपर लीक प्रकरण में भी डेविड ब्लूटूथसे नकल कराने के मामले में जेल भेजा गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साथ ही नौकरी के नाम पर ठगी कर रकम ऐठने का मामला प्रकाश में आने पर कोतवाली लक्सर में भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज चला रहा है।

ADVERTISEMENTS