पठान’ ने दो दिनों में किया इतने करोड़ का रिकॉर्ड बिजनेस, लोगों को नहीं मिल रहा टिकट

ख़बर शेयर करें

बॉलीवुड के किंग खान सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए 2023 की शुरुआत अच्छी हुई है। पिछले काफी वक्त से एक बड़ी हिट की उम्मीद लगाए बॉक्स ऑफिस को शाहरुख की पठान मूवी ने बड़ी राहत दी है। शाहरुख खान की पठान मूवी ने रिलीज के पहले दो दिनों में ही 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।

Ad
Ad


पठान फिल्म ने भारत में पहले दिन 55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। भारत में अधिकतर सिनेमा हॉल में ये फिल्म रिलीज हुई थी। पठान का दूसरे दिन का कलेक्शन भारत में 70 करोड़ रुपए रहा। यानी दो दिनों में पठान ने भारत ने 125 करोड़ रुपए कमा लिए।


वहीं फिल्म के तमिल और तेलुगु वर्जन ने दूसरे दिन 4.50 करोड़ रुपए से 5 करोड़ रुपए तक बिजनेस किया। इसके साथ ही फिल्म ने ओवरसीज में भी जबरदस्त कमाई की है। विदेशों में शाहरुख की इस फिल्म के लिए लोगों का जबरदस्त क्रेज है। ओवरसीज में शाहरुख की इस फिल्म ने 106 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।


इस तरह से देखे तो पठान फिल्म का ग्रास कलेक्सन दो दिनों में 240 करोड़ के आसपास बैठता है। वीकेंड पर इस फिल्म का कलेक्शन और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। अगर फिल्म इसी तरह बिजनेस करती रही तो जल्द ही ये भारत की सबसे पहले 500 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।


लोगों को नहीं मिल रहा टिकट, अंत समय में बढ़ाई स्क्रीन
शाहरुख खान की पठान मूवी को लेकर दुनिया भर में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। दुनिया भर में 8 हजार स्क्रीन्स पर पठान को रिलीज किया गया है। इनमें से 5500 स्क्रीन्स भारत में हैं जबकि 2500 स्क्रीन्स विदेश में हैं। भारत में अंत समय में डिमांड के चलते स्क्रीन्स की संख्या को बढ़ा दिया गया था।


आठ हजार स्क्रीन्स पर एक साथ रिलीज होने के बाद भी लोगों को इस फिल्म का टिकट नहीं मिल पा रहा है। लोगों को ऑनलाइन बुकिंग ऐप्स पर या फिर टिकट खिड़की पर भी टिकट नहीं मिल रहा। सभी शो हॉउसफुल जा रहें हैं।


कोविड में बंद सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर भी खुले
फिल्म पठान ने बॉलीवुड को जहां एक नई संजीवनी दे दी वहीं कोविड काल में बंद हो चुके कई सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों को भी नई जिंदगी दी है। पठान मूवी को बंद हो चुके कई सिनेमाघरों में लगाया गया है और यहां भी वो अच्छा बिजनेस कर रही है। शाहरुख ने अपने ट्वीटर हैंडिल पर ऐसे सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों की लिस्ट साझा की है जहां ये फिल्म रिलीज हुई है।