जहर बनी पानीपुरी: एक ही ठेले ने बनाया 50 लोगों को फूड पॉइजनिंग के शिकार, 8 अस्पताल में भर्ती…

ख़बर शेयर करें

paani poori

Panipuri Food Poisoning: आज के समय में बच्चे हो युवा या फिर बुजुर्ग सब लोगों की सबसे पहली पसंद स्ट्रीट फूड की बात की जाए तो वहां पर पानी पुरी ही होती है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पानी पुरी आप का तो लेते हैं पर इसे खाने के बाद कई बार लोगों की तबीयत भी इसे खराब हो सकती है एक ऐसे ही मामला सामने आया है जिसमें पानी पुरी खाने के बाद लोगों की अचानक तबीयत खराब हो गई और वह लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए जिस घटना के सामने आने के बाद से हड़कंप मच गया है बता दे कि मामला छत्तीसगढ़ का बताया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के केराडीह बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक बड़ी संख्या में ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने लगी। बताया जा रहा है कि बाजार में पानीपुरी खाने के बाद लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी।

देखते ही देखते 50 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए, जिससे पूरे इलाके में चिंता का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत बीमारों को प्राथमिक इलाज के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है।

8 मरीज अस्पताल में भर्ती, बाकी का गांव में इलाज

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए प्रभावित लोगों का इलाज शुरू किया। इनमें से 8 मरीजों की हालत को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

बाकी मरीजों का इलाज गांव में ही मेडिकल टीम द्वारा किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है और किसी की स्थिति गंभीर नहीं बताई जा रही है। समय रहते इलाज मिलने से बड़ी समस्या टल गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने लगाया मेडिकल कैंप

घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने केराडीह बाजार और आसपास के गांवों में मेडिकल कैंप लगाया है। इस कैंप में डॉक्टरों की टीम लगातार मरीजों की जांच और इलाज कर रही है।

साथ ही लोगों को साफ-सफाई और सुरक्षित खानपान के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अगर उल्टी या दस्त की शिकायत हो रही है तो वह तुरंत मेडिकल कैंप में पहुंचकर जांच कराए।

जांच में जुटी प्रशासन की टीम

फूड पॉइजनिंग के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। बाजार में लगे पानीपुरी के ठेलों की जांच की जा रही है और खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लिए गए हैं।  अधिकारियों का कहना है कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि पानीपुरी में इस्तेमाल किया गया पानी या मसाला दूषित तो नहीं था।

सभी मरीज खतरे से बाहर, सतर्क रहने की अपील

फिलहाल राहत की बात यह है कि सभी मरीज खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं और धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार हो रहा है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करते समय सावधानी बरतें।

खासकर गर्मी के मौसम में खराब भोजन से इस तरह की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए स्वच्छता और सुरक्षित खानपान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।