Video-हल्द्वानी के इस इलाके में गुलदार का आतंक,पलक झपकते ही कुत्ते को बनाया निवाला
आज के समय में पर्वतीय क्षेत्र हो या फिर शहरी क्षेत्र गुलदार का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है इसी क्रम में बड़ी खबर हल्द्वानी से सामने आ रही है यहां के फतेहपुर क्षेत्र में गुलदार के आतंक से लोग दहशत में हैं गुलदार कई पालतू जानवरों को अपना शिकार बना चुका है ऐसे में रविवार को गुलदार ने पालतू कुत्ते को अपना निवाला बनाया है पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है घटना के बाद लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग उठाई है।
रविवार रात को गुलदार ने जयपुर पाडली ग्रामसभा में दिनेश पलाडिया के पालतू कुत्ते को अपना निवाला बनाया है। ग्राम प्रधान कमल पडलिया का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार ने 1 दर्जन से अधिक कुत्ते और पालतू जानवरों को भी अपना शिकार बना चुके हैं ऐसे में एक बार फिर घटना सामने आई है जिसके बाद लोगों में दहशत है लोगों का कहना है कि गुलदार शाम होते ही जंगलों से निकल आबादी की ओर आ रहे हैं ऐसे में खतरा बना हुआ है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



विरोध -सीजेआई CJI ने छात्रों को कहा था कॉकरोच उनके हाथों से नहीं लेंगे डिग्री
मिशन उत्तम शिक्षा- ट्रस्ट की प्रतिभाओं को छात्रवृति देने की मुहिम जारी
कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ कार्यवाही कप लेकर ज्ञापन