उत्त्त्तराखंड-पुलों को डबल लेन करने के लिए आदेश हुए जारी

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में सौ से ज्यादा पुलों को अपग्रेड किया जाएगा। इन पुलों को डबल लेने में बदलने की कवायद शुरू हो गई है। इन पुलों को दो चरणों में अपग्रेड किया जाएगा। पहले चरण में सौ पुलों को डबल लेन में बदला जाएगा। जबकि दूसरे चरम में सौ से भी ज्यादा पुलों को अपग्रेड किया जाएगा।

Ad
Ad


प्रदेश में हाईवे पर बने पुल बनेंगे डबल लेन
उत्तराखंड में स्टेट हाईवे पर बने 207 सिंगल लेन पुलों को अपग्रेड किया जाएगा। इन्हें अपग्रेड कर डबल लेने में बदलने की कवायद शुरू हो गई है। इन पुलों को दो चरणों में अपग्रेड किया जाएगा। पहले चरण में सौ पुलों को डबल लेन बनाया जाएगा।
दूसरे चरण में बाकी के पुलों को डबल लेन बनाया जाएगा। बी कैटेगरी के इन पुलों को अपग्रेड कर ए कैटेगरी का बनाया जाएगा। इसके साथ ही पुलों की भार क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा।

स्टेट हाईवे पर बने 207 सिंगल लेन पुलों को अपग्रेड कर डबल लेन बनाने के शासन स्तर पर निर्देश दे दिए गए हैं। डीपीआर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। बीते दिनों शासन ने जिलों से रिपोर्ट मांगी थी।


जिसके बाद ऐसे 207 पुलों को चिह्नित किया गया। अब इन्हें अपग्रेड करते हुए सिंगल लेन से डबल लेन में बदलने का फैसला लिया गया है। पुलों के डबल लेन बनने से यातायात को सुविधा होगी। ऐसा होने से भारी वाहन भी आसानी से गुजर सकेंगे।