यहां एक बार फिर भूंकप के झटकों से डोली धरती

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


पिथौरागढ़ : उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में बीते देर रात 1 बजकर 45 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.0 मापी गई है। इस महीने में यह दूसरा भूकंप है।

ADVERTISEMENTS


जबकि इससे पहले जनवरी में भी प्रदेश में 04 बार भूकंप आया। हालांकि इनसे कुछ जानमाल की हानि नहीं हुई, लेकिन बार-बार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत है। बीती रात आए भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आये।
जिले में फिलहाल किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.0 मापी गई है। बता दें, चीन और नेपाल बॉर्डर पर स्थित पिथौरागढ़ जिला भूकंप की दृष्टि से जोन फाइव में आता है। वहीं भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड राज्य बेहद संवेदनशील है।

ADVERTISEMENTS