एक बार फिर Seema Haider बनी मां, 11 महीने पहले ही दिया था बेटी को जन्म

ख़बर शेयर करें

seema-haider-gives-birth-to-son

Seema Haider gives birth to son: पाकिस्तान वाली सीमा हैदर एक बार फिर मां बन गई है। मंगलवार को सीमा ने ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। सीमा को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है। जिसके बाद परिवार में खुशी का माहौल है।

सीमा हैदर बनी मां, 11 महीने पहले ही दिया था बेटी को जन्म Seema Haider gives birth to son

जानकारी के लिए बता दें कि 11 महीने पहले ही सीमा ने एक बेटी को जन्म दिया था। 18 मार्च 2025 को बेटी का जन्म हुआ था। अब कुल मिलाकर सीमा हैदर के छह बच्चे हो गए हैं। जिसमें चार पहले पति गुलाम हैदर के हैं। तो वहीं दो बच्चे सचिन मीणा के हैं।

छठे बच्चे को दिया जन्म

सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आई थी। बाद में वो ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा के साथ रहने लगी। खबरों की माने तो दोनों की मुलाकात ऑनलाइन गेम पबजी से हुई थी। जिसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ी। सीमा भारत में नेपाल के रास्ते से आई। काफी लंबे समय तक ये मामला सुर्खियों में बना रहा।

यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर एक्टिव

सीमा हैदर के भारत आने के बाद सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। दोनों यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ वीडियो शेयर करते रहते हैं। यूट्यूब चैनल पर उनके लाखों में सब्सक्राइबर हैं। तो वहीं जबकि इंस्टाग्राम पर भी काफी अच्छी खासी फैंन फॉलाइंग हैं।हाल ही में दोनों ने अपना नया मकान भी बनाया था।